भागलपुर, मई 24 -- झाझा, जमुई से संजय बरनवाल की रिपोर्ट झाझा प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आयोजित फतेहपुर प्रीमियम लीग सीजन-3 ्त्रिरकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। यह टूर्नामेंट लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों एवं युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राकेश ने खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और संघर्ष की प्रेरणा देती है। आने वाले समय में फतेहपुर ्त्रिरकेट स्टेडियम और भी सुंदर एवं विकसित रूप में सामने आएगा। बताया कि जिस मैदान पर यह टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है, उसका निर्माण जिला परिषद सदस्य श्रीमती दीपिका कुमारी के प्रयास से कराया गया था।उन्होंने ग्रामीणों की सराहना करते...