जमुई: पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का धैर्य टूट प्रखंड कार्यालय पर किया जमकर प्रदर्शन
भागलपुर, मई 23 -- सोनो से रजनीकांत सिंह की रिपोर्ट भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में पेयजल संकट से जूझ रहे बाजार के लोगों के धैर्य जबाब दे गया और शनिवार को खाली बर्तन व बाल्टी के साथ काफी संख्या में महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा स्थानीय प्रशासन से अबिलम्ब पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। सोनो पंचायत के वार्ड संख्या 4, 5 व 10 में पेयजल की समस्या सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है। पेयजलापूर्ति के लिये आन्दोलन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के अधिकांश चापाकलों से पानी निकलना बंद हो गया है, लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं। जिस किसी चापाकल से पानी निकल रहा है, वहां सुबह से लंबी कतार लग रही है। कई परिवारों को मजबूरी में टैंकर से पानी की खरीद करना पड़ रहा है।प्रदर्शन में शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.