भागलपुर, फरवरी 25 -- जमुई। वर्ष 2005 में जमुई विधानसभा से निर्वाचित होने वाले युवा विधायक अभय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई जाएगी। अभय सिंह अपने अल्प कार्यकाल में जनता के बीच बहुत ही लोकप्रिय माने जाने लगे थे। अचानक उनकी मौत ने यहां के लोगों को परेशान कर दिया। उन्होंने जमुई को कई पुल-पुलिया समेत विकास के ओर अग्रसर कराने में निभाई थी अहम भूमिका। 2005 फरवरी में चकाई विधानसभा व अक्टूबर 2005 में जमुई विधानसभा के विधायक निर्वाचित हुए थे। 26 फरवरी का दिन जमुई के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में माना जाने लगा। पुण्यतिथि के मौके पर कचहरी चौक स्थित स्वर्गीय अभय सिंह की प्रतिमा स्थल पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.