जमुई: पूर्व रेलकर्मी से झपटे गए दो लाख रुपए के मामले का हुआ उद्भेदन
भागलपुर, मई 27 -- झाझा,निज संवाददाता झपटमार गिरोह द्वारा एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी से झपटे गए दो लाख रुपए के मामले का उद्भेदन हो गया है। घटना में संलिप्त गिरोह की पहचान बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के तिवारी गैंग के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में जिन तीन बदमाशों के चेहरे कैद हुए थे,उनमें एक को धर दबोचा है। किंतु,कांड के मास्टरमाइंड बताए जाने वाले अन्य दोनों बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। इसके अलावा 2 लाख की छिनतई के विरुद्ध फिलहाल मात्र 1750 रुपए ही बरामद हो पाने की बात बताई गई है। धरा गया बदमाश सन्नी मिश्रा बेगूसराय के फुलवरिया थाना के सोहगारा गांव के तिवारी टोला का बताया गया है। इस कांड के सरगना बताए जाते हरीश एवं विशाल पांडेय भी उसी जगह के रहने वाले बताए जाते हैं। बुधवार को झाझा थाना में आहूत पीसी में झाझा के एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.