भागलपुर, अप्रैल 11 -- झाझा से अरूण बोहरा की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य को ले 11.04.2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है। उक्त जानकारी आसनसोल रेल के पीआरओ ने दी है। 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस की 11.04.2026 को होने वाली यात्रा को बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरस-किऊल के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव बड़ह, मोकामा,हाथीदह और बड़हिया स्टेशनों पर नहीं होगा। 63209 देवघर-पटना मेमू की 11.04.2026 को होने वाली यात्रा को लखीसराय-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। इसका ठहराव मनकठा,डुमरी हाल्ट,बड़हिया, रामपुर डुमरा,हाथीदह,टाल जंक्शन,मोकामा,मोर,पुनारख, बड़ह और अथमलगोला स्टे...