भागलपुर, फरवरी 26 -- चकाई। चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बुधवाडीह गांव में बुधवार की देर शाम आपसी पुराने जमीन विवाद की रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई। इलाज के क्रम में घायल व्यक्ति की देवघर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधवाडीह गांव निवासी द्वारिका यादव 50वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में परिजन ने वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष संजय यादव समेत 8-10 लोगों पर पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।मृतक की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत द्वारिका यादव को पूजा का प्रसाद खाने के बहाने घर से बुलाया था। वहां पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने कुदाल के बेंत और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर मृतक का मोबाइल फोन भी छीन ले गए। काफी देर तक उनके घर नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.