भागलपुर, अप्रैल 5 -- जमुई हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गुरुवार से फिर तेज गति से शुरू हुई पछुआ हवा के झोंकों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज गति से पछुआ हवा के चलने से सब्जी की फसलों की जल्द नमी गायब होने को लेकर किसान परेशान हैं। गुरुवार को सुबह 9 बजे दिन के बाद तेज धूप के साथ पछुआ हवा चलनी शुरू हुई। दोपहर तो इसकी रफ्तार 22 से 23 किलोमीटर प्रति घंटे की हो गई। शाम साढ़े 4 बजे भी हवा की रफ्तार कम नहीं हुई। इधर, मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक बारिश की भी संभावना व्यक्त की है। अधिकतम तापमान कमी का अनुमान लगाया है। हालांकि, पछुआ हवा के चलने से न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से ही तीखी धूप थी वहीं रविवार को सुबह में मौसम ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.