भागलपुर, मार्च 18 -- बरहट। निज संवाददाता प्रखंड़ के नूमर पंचायत स्थित नंद इंटरनेशनल स्कूल पेंघी में मंगलवार को ललिता नंद मेमोरियल प्रज्ञा फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख विजय कुमार ठाकुर ,उप मुखिया मो साजिद ,प्राचार्य विनय कुमार सिंह एवं संस्था के संस्थापक ललन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप प्रमुख विजय कुमार ठाकुर ने कहा कि ललित नंद मेमोरियल प्रज्ञा फाउंडेशन, निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। इस तरह के कार्यक्रम होने से वैसे गरीब बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष लाभान्वित होंगे जो आर्थिक परेशानी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पाते। वहीं उप मुखिया मो साजिद ने कहा कि ये संस्था समाज के विका...