जमुई: नाबालिग की गला दबाकर हत्या मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश
भागलपुर, सितम्बर 6 -- जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट बीते 28 अगस्त को लापता नाबालिग लड़की की बरामद हुई लाश के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सरफराज, पिता मो. यहूद आलम और तनवीर, पिता मो. मंजूर अंसारी के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर जेल भेज दिया है। प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि 28 अगस्त की शाम नाबालिग बच्ची घर से दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान नीमा मोहल्ले में नशे की हालत में मौजूद दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसका गला दबा दिया। गला दबाने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.