भागलपुर, अगस्त 11 -- चकाई (जमुई), निज प्रतिनिधि। चकाई एवं चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक कांवरिया की मौत हो गई। जबकि पांच कांवरिया यात्री घाल हो गए। एक घटना चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के अंडीडीह गांव के पास की है। जहां पत्थर का डस्ट लदे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने पैदल चल रहे एक कांवरिया को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कांवरिया की पहचान नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार तीन कांवरियों का समूह बासुकीटांड़ की ओर से चकाई की طرف पैदल आ रहा था। इसी दौरान चकाई की ओर से देवघर जा रहे डस्ट लदे हाइवा ट्रक ने अंडीडीह के समीप अनियंत्रित होकर एक कांवरिया को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे को देख मृतक के दोनों साथी कांवरिया मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 11...