भागलपुर, अप्रैल 11 -- सिकंदरा से सुभाष पांडेय की रिपोर्ट लछुआड़ थाने कि पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दरखा मोड़ के समीप चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुआघोघरा गांव निवासी बुल्ली यादव एवं अजीत यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि दोनों युवक पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और लछुआड़ थाना क्षेत्र के अलावा सिकंदरा व चंद्रदीप थाना क्षेत्रों में सड़क लूट व बाइक छिनतई के साथ शराब तस्करी से भी जुड़े होने की सूचना पुलिस को मिलती रही थी। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में जुटी थी। बताया कि गिरफ्तार बुल्ली यादव के खिलाफ कौआकोल थाने में 14 मामले दर्ज हैं, जबकि अजीत यादव पर आठ आपराधिक मामले दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.