भागलपुर, जून 12 -- झाझा, नगर संवाददाता। प्रखंड के ढीबा गांव का 14 वर्षीय किशोर मुन्ना कुमार बीते 7 जून की शाम से लापता है। अपने बेटे के लापता होने पर घर वाले एवं माता-पिता काफी चिंतित और व्याकुल है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार किशोर मुन्ना के पिता शैलेंद्र कुमार साह ने अपने बेटे की गुमशुदगी को लेकर झाझा थाने में आवेदन समर्पित किया है। ग्रामीण सूत्र बतलाते हैं कि मुन्ना अपने से बड़े भाई के साथ थोड़ी नोक झोंक होने के बाद घर से निकल गया और फिर संवाद संप्रेषण तक वापस नहीं पहुंचा है। हालांकि पिता शैलेंद्र ने थाने को समर्पित अपने आवेदन में लिखा है कि मुन्ना अपने घर से 7 जून की शाम के 7:00 बजे कुछ सामान लाने दुकान जाने के लिए निकला था लेकिन फिर घर लौट कर वापस नहीं आया। यह भी पढ़ें- जमुई: ढीबा गांव का किशोर मुन्ना कुमार पांच दिनों से लापत...