जमुई: डॉ. भूपाल कुमार ने जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य का पदभार संभाला
भागलपुर, जुलाई 1 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी), जमुई को नए प्राचार्य के रूप में डॉ. भूपाल कुमार का नेतृत्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बुधवार को महाविद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार से विधिवत प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा डॉ. आशीष कुमार के कार्यकाल में संस्थान के विकास हेतु दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डॉ. भूपाल कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईएसएम), धनबाद से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। वे एक अनुभवी शिक्षाविद एवं सक्रिय शोधकर्ता हैं। उनके नाम 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हैं। यह भी पढ़ें- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डॉ. मोनिका उप्पल नई प्राचार्या निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.