जमुई: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
भागलपुर, जून 16 -- जमुई से मनोज तिवारी की रिपोर्ट जमुई। जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिजली ऑफिस के पास सोमवार की देर रात 11:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक व्यक्ति के शव को सदर अस्पताल भेजा गया और घटना की जानकारी पुलिस व परिवार वालों को दी गई। सूचना के बाद परिवार वाले भी सदर अस्पताल पहुंचे। इधर दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी बमबम सिंह 55 साल के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र मोहित कुमार सिंह ने बताया की वे परीक्षा देने पटना गए थे और परीक्षा देकर पटना से लौट रहे थे। रात ज्यादा होने की वजह से घर जाने के लिए गाड़ी नहीं मिलती इसलिए पिता बमबम सिंह उन्हें रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.