भागलपुर, अगस्त 18 -- झाझा, नगर संवाददाता। प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली सुजाता यादव ने असाधारण उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार, क्षेत्र तथा शिक्षण संस्थानों एवं जमुई जिले का नाम गौरवान्वित किया है। ट्रक चालक क्त्रांति यादव एवं गृहिणी अर्चना देवी की पुत्री सुजाता यादव को मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया है। सुजाता यादव ने स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के साथ-साथ मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से दो स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। झाझा स्थित पतंजलि केंद्र के संचालक बड़े पापा नागेश्वर यादव ने कहा कि सुजाता की प्रारंभिक शिक्...