भागलपुर, मार्च 15 -- जमुई। हाथियों का एक झुंड जिसमें करीब 20 से 25 हाथी है जमुई के अड़सार गांव के समीप पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड ने फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। बताया जाता है कि हाथियों के झुंड को देख भाग रहे एक व्यक्ति गिरकर घायल भी हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन ने वहां पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। एसडीओ सौरव कुमार वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ने के लिए आग का लुक्का जलाकर निगरानी कर रही है। एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि हाथियों का झुंड भटककर यहां पहुंचा है उस पर नजर रखी जा रही है। वैसे फसल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। झुंड में एक हाथी का बच्चा भी शामिल है, जो गर्मी के कारण दिन में ज्यादा चल नहीं पाता। संभावना जताई जा रही है कि रात होते ही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.