भागलपुर, जून 21 -- झाझा, जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट झाझा सिमुलतला राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए में जर्जर डहुआ जोर पुलिया की मरम्मती हो गई। भले ही मरम्मती के बाद उसकी गुणवत्ता एवं उस स्थान पर वाहनों के आवागमन की स्थिति में अपेक्षित सुधार की कम संभावना व्यक्त की जा रही है। परंतु खबर का असर यह हुआ कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लगभग 27 लाख रुपए की लागत से नए पुल के निर्माण कराए जाने की बात सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- जमुई: झाझा सिमुलतला राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए में जर्जर डहुआ जोर पुलिया की हुई मरम्मतपुल निर्माण की योजना राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए के सहायक अभियंता रामप्रवेश चौधरी इस संबंध में पूछे जाने पर हिंदुस्तान संवाददाता को बतलाते हैं कि डहुआ जोर पुलिया के स्थान पर नया छड़ सीमेंट वाला मजबूत पुलिया निर्मित किया जाएगा ताकि वाहनों के आवागमन ...