जमुई: झाझा को अनुमंडल बनाने की उठी मांग, सीएम को भेजा पत्र
भागलपुर, मई 15 -- झाझा से संजय बरनवाल की रिपोर्ट झाझा प्रखंड क्षेत्र के हथिया गांव निवासी और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सोनू कुमार सिंह ने झाझा को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिए मुहिम तेज कर दी है। उन्होंने इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ई-मेल के माध्यम से एक मांग पत्र भेज कर क्षेत्र की जन भावनाओं से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए आवेदन में सोनू कुमार सिंह ने कहा कि झाझा हर उस मानक और मापदंड को पूरा करता है, जो एक अनुमंडल बनने के लिए आवश्यक है। भौगोलिक विस्तार, जनसंख्या और प्रशासनिक दृष्टिकोण से झाझा की योग्यता के बावजूद इसे अब तक अनुमंडल घोषित न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पत्र में तर्क दिया कि अनुमंडल बनने से न केवल प्रशासनिक कार्यो में तेजी आएगी,बल्कि आम जनता को छोटे-छोटे कार्यो के लिए लंबी दूरी तय कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.