भागलपुर, अप्रैल 8 -- झाझा, निज संवाददाता। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के नजरिए से रेलवे ने कोलकाता और अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी देते हुए आसनसोल के पीआरओ ने बताया कि 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 13.04.2026 से 29.06.2026 के बीच प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से रात 8 10 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन के अपराह्न 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी। जबकि वापसी में 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 16.04.2026 से 02.07.2026 के बीच प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से सुबह 05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान दुर्गापुर,आसनसोल,चित्तरंजन, मधुपुर,जसीडीह एवं झाझा समेत अन्य निर्धारित स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। बताया कि ट्रेन में साधारण दू...