जमुई: झाझा के जंगलों में तेल माफिया का नेटवर्क, बार-बार छलनी हो रही देश की जीवनरेखा
भागलपुर, जुलाई 17 -- झाण से सजंय बर्णवाल की रिपोर्ट झाझा, नगर संवाददाता। बरौनी-हल्दिया तेल पाइपलाइन अब सुरक्षित सफर तय नहीं कर पा रही है। बेखौफ बदमाशों ने इस जीवनरेखा को अपनी अवैध कमाई का जरिया बना लिया है। ताजा मामला झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर का है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर पाइपलाइन में सेंधमारी कर सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। इस घटना ने न केवल पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है, बल्कि पेट्रोलियम मंत्रालय और विभागीय अधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह कोई पहला मौका नहीं है जब देश की इस महत्वपूर्ण संपत्ति को निशाना बनाया गया हो। अपराधियों का जाल इस कदर फैल चुका है कि बाराजोर के साथ-साथ सितोचक, नरगंजो और रजला की धीपल पहाड़ी जैसे दुर्गम इलाके तेल तस्करों के सुरक्षित ठिकाने बन चुके हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.