भागलपुर, अप्रैल 26 -- झाझा से अरूण बोहरा की रिपोर्ट झाझा,निज संवाददाताग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो,कहीं भी उनकी पहुंच आसान हो,इसको ले सरकार जरूरत की हर सड़क,हर पुल-पुलिया का निर्माण कराकर सभी क्षेत्र के लोगों को आवागमन के नित नए संसाधन सुलभ करा रही है। किंतु,उक्त सोच व संकल्प के तहत लाखों-करोड़ों के खर्च पर सरकार द्वारा सुलभ कराए गए महत्वपूर्ण एवं ग्रामीणों के नजरिए से अत्यंत जरूरी संसाधन ग्रामीणों के लिए कैसे निरर्थक साबित हो रहे हैं,झाझा के केशोपुर हरिजन टोला-मुख्य पथ के बीच निर्मित एक पुलिया इस हकीकत की ज्वलंत बानगी है। दरअसल,ग्रामीणों की जरूरत व पुरजोर मांग को देखते हुए केशोपुर के हरिजन टोला व केशोपुर मुख्य पथ के बीच पुल का निर्माण तो करा दिया गया। किंतु,उक्त नवनिर्मित पुल एवं हरिजन टोला की ओर जाने वाले पथ के बीच की खाई को नहीं भरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.