भागलपुर, जनवरी 3 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि शनिवार को तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन लछुआड़ में पद्म श्री से सम्मानित पूज्य ताई मां आचार्य श्री चंदना जी महाराज के आशीर्वाद तथा पूज्य श्री डॉ. संप्रज्ञा जी के संरक्षण में ज्ञान -विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ज्ञान-विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों में श्री सच्चिदानंद भारती के मार्गदर्शन में एयर पॉल्यूशन कंट्रोलर, रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, क्लोथ वॉशिंग मॉडल, 3-डी होलो प्रोजेक्टर, एयर प्यूरीफायर, वैक्यूम क्लीनर, ज्वालामुखी विस्फोट, ग्लोबल वार्मिंग प्रोजेक्ट तैयार किए। हिन्दी व अंग्रेजी साहित्य और व्याकरण पर आधारित परियोजना कार्य प्रमुख रहे। बच्चों ने प...