जमुई: जीआरपी थाने में आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, हाथापाई में महिला कांस्टेबल समेत छह घायल
भागलपुर, सितम्बर 8 -- झाझा, नगर संवाददाता। झाझा स्थित रेलवे पुलिस बल (जीआरपी) थाने में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। देखते ही देखते थाने के बाहर यात्री और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लगभग आधे घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरोप है कि इस दौरान एक सिपाही ने अपनी सरकारी पिस्टल पर हाथ रखते हुए गोली मारने तक की धमकी दे डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह ड्यूटी बंटवारे को लेकर हुई बहस बताई जा रही है।
घटना का विवरण घायल महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि बीते एक दिन पहले से ही रेल थाने के मुंशी और अन्य सहकर्मियों के साथ उनका विवाद चल रहा था। मंगलवार को जब महिला सिपाही शिवानी कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.