जमुई, फरवरी 18 -- जमुई। निज संवाददाता जिले में परिवहन विभाग की मोबाइल टीम की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। ओवरलोडिंग के शक में ट्रैक्टर का पीछा कर रहे अधिकारियों और कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोबाइल टीम के कर्मियों को बंधक बना लिया और सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। क्या है पूरा मामला? चौडीहा निवासी स्व. जगदीश यादव का पुत्र उदय यादव मिर्चा से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर नर्मदा पीरा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान डीटीओ की मोबाइल टीम, जिसमें एक महिला दरोगा और अन्य कर्मी शामिल थे ने ओवरलोडिंग के संदेह में ट्रैक्टर का पीछा किया। चश्मदीदों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि टीम ने ट्रैक्टर को रुकवाकर चालक उदय यादव और उसके साथ मौजूद मजदूरों के साथ मारपीट की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.