भागलपुर, मई 6 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई।सम्राट मंत्रिमंडल में जमुई जिले के दो विधायक शामिल होंगे। भाजपा कोटे से जमुई की विधायिका श्रेयसी सिंह का नाम तय माना जा रहा था। विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों में उनके नाम की चर्चा हो रही थी। हालांकि झाझा के विधायक दामोदर रावत नाम का नाम किसी भी मीडिया चैनल पर नहीं आ रहा था। बुधवार की सुबह से ही उनके समर्थक मायूस थे। समर्थकों का कहना था कि इस बार निश्चित रूप से दामोदर रावत मंत्री होंगे। हालांकि उनका नाम कहीं नहीं आने से निराशा थी। बुधवार की दोपहर बाद न्यूज़ चैनल पर मंत्री बनने वाले में उनका नाम आया। यह भी पढ़ें- सम्राट के घर पहुंचे संजय, विजय और ललन; कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा-जदयू का महा-मंथन जैसे ही टीवी स्क्रीन पर दामोदर रावत के मंत्रिमंडल मे शामिल होने का नाम आया उनके सम...