भागलपुर, मार्च 15 -- झाझा, नगर संवाददाता जमुई के 200 शिक्षक डायट लखीसराय में प्रशिक्षण पाएंगे। 16 से 20 मार्च तक कक्षा 01-02 के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण लखीसराय में आयोजित होने को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना, जमुई ने कार्यालय आदेश जारी किया है। उक्त आशय को लेकर जमुई के प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जारी पत्र में लिखा है कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना द्वारा ई-शिक्षा कोष पर दिए गए नोटिफिकेशन के आलोक में प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 01-02 के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 16 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक डायट लखीसराय में निर्धारित है। प्रशिक्षण में जिले से कुल 200 शिक्षकों को भाग लिया जाना है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को ई-शिक्षा...