भागलपुर, मई 22 -- झाझा से संजय बरनवाल की रिपोर्ट झाझा, नगर संवाददातागौशाला विकास पदाधिकारी पटना ने जमुई के जिला पशुपालन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। श्री कृष्ण गौशाला झाझा में चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना से बार कोड संख्या 2026013975 के माध्यम से प्राप्त आवेदन के आलोक में बिहार सरकार, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग अंतर्गत कार्यालय- गौशाला विकास पदाधिकारी, बिहार, पटना द्वारा पत्रांक 109/दिनांक 21-05-2026 के आलोक में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। श्री कृष्ण गौशाला, झाझा के उपाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि प्रखंड भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा गौशाला में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होने तथा गौशाला में रह रही गायों एवं गो-वंशों के इलाज में लापरवाही बरतने ...