भागलपुर, मार्च 19 -- खैरा, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव में श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन 17 से 25 मई 2026 तक किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महायज्ञ की तिथि का निर्धारण हिंदु महासभा से जुड़े जय देव बाबा की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन की शुरुआत 17 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जबकि 25 मई को पूर्ण आहुति के साथ इसका समापन किया जाएगा। आयोजक समिति के अनुसार यह महायज्ञ गांव में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। स...