जमुई: गुड्डू सिंह हत्याकांड में दो भाइयों को आजीवन कारावास 25-25 हजार जुर्माना भी
भागलपुर, अप्रैल 14 -- जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट जमुई के जिला एवं अपार्ट सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने जमुई के सोनो थाना अंतर्गत केवली गांव में गुड्डू कुमार सिंह हत्याकांड में सोमवार को दो भाइयों सुमन कुमार उर्फ सोनू और गुलशन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर दोषियों को एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। दोनों आरोपी इसी गांव के योगेंद्र सिंह के बेटे हैं। यह मामला गुड्डू कुमार सिंह के पुत्र द्वारा दर्ज कराई गई। बताया गया है कि दोनों अभियुक्तों ने गुड्डू कुमार सिंह को पंचायती के बहाने बुलाया था। पंचायत भवन के पास पहुंचते ही सुमन कुमार उर्फ सोनू ने उन पर गोली चला दी जिससे वह बाल बाल बचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.