भागलपुर, मई 4 -- गिद्धौर से सुमन पांडेय की रिपोर्ट गिद्धौर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने गिद्धौर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता ने अपने आवेदन में बताया कि वह रविवार शाम गांव के दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर गांव के ही एक युवक ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब पीडि़ता ने विरोध में शोर मचाया तो परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। शोर सुनते ही दोनों युवक बाइक से मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...