भागलपुर, दिसम्बर 14 -- गिद्धौर निज संवाददाता। समकालीन अभियान के तहत देर संध्या गिद्धौर थाना परिसर के निकट चेक प्वाइंट पर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से अठारह हजार पांच सौ जुर्माना जुर्माना वसूला गया। वहीं दोपहिया वाहन चालक से हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की बात कही गयी। इस दौरान थानाध्यक्ष दीनानाथ द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक को यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गयी। इस मौके पर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने वाहन चालकों से कहा कि जीवन एक अनमोल रत्न है। आप यातायात के नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरे को सुरक्षित रख सकते है। इस मौके पर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, अवर निरीक्षक रामधारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.