भागलपुर, मई 4 -- गिद्धौर से सुमन पांडेय की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष राशि मालिक के नेतृत्व में सोमवार को गिद्धौर जमुई, झाझा मुख्य राजमार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में थानाध्यक्ष सुश्री मलिक के साथ अवर निरीक्षक पंकज सिंह, ममता प्रकाश, रंजीत राय सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान राजमार्ग पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गयी। जांच क्रम में बतौर जुर्माना 67 हजार रुपये वाहन चालकों से वसूला गया। मौके पर थानाध्यक्ष राशि मलिक ने कहा कि वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य एवं सड़क सुरक्षा के नियमों को गंभीरता से लोगों को उनके आदत में शामिल कराने को ले यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में थानाध्यक्ष राशि मालिक, अवर निरीक्षक...