भागलपुर, मार्च 17 -- गिद्धौर निज संवाददाता। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर बाजार के निकट शराब के नशे में धुत्त हो हौ हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिद्धौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार शराबी अभियुक्त पतसंडा पंचायत के सोनार टोला निवासी दिलीप सोनार है। गिद्धौर पुलिस द्वारा बताया जाता है कि शराब के नशे में हौ हंगामा करने के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उक्त शराबी अभियुक्त को अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह द्वारा पकड़कर थाना लाया गया। जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह द्वारा उक्त शराबी व्यक्ति दिलीप सोनार को कांड संख्या 51/26 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अभियान में अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

हि...