भागलपुर, जुलाई 17 -- गिद्धौर निज संवाददाता। गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग पर बुधवार को भौराटांड़ गांव जाने वाली सड़क मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कींचड़ में धंस अनियंत्रित हो गयी। हालांकि इस सड़क हादसे में कोई घायल नही हुआ। कार पर सवार लोग बाल बाल बच गये। जानकारी के अनुसार पटना के हाजीपुर से देवघर जा रही हुंडई कार बारिश के कारण सड़क किनारे कीचड़ और फिसलन वाली मिट्टी में फंसकर अनियंत्रित हो गयी। जिससे टायर के मिट्टी में धंसने और घर्षण से गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में कई लोग सवार थे। कार चालक हाजीपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि सड़क किनारे कीचड़ के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। ईश्वर की कृपा से सभी बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार बारिश से मार्ग के किनारे कीचड़ जमा है। जिससे आए दिन...