भागलपुर, अक्टूबर 2 -- जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उनके विचारों की प्रासंगिकता और उपादेयता पर आर. डी. महाविद्यालय अलीगंज जमुई के प्राचार्ज डॉ.गौरी शंकर पासवान ने कहा कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, तो लाल बहादुर शास्त्री सादगी व ईमानदारी के प्रतीक थे। गांधी और शास्त्री जी के विचार कल भी प्रासंगिक थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। वे दोनों राष्ट्र रुपी जीवन के दो महान प्रेरणा स्रोत हैं। शास्त्री जी का नारा- 'जय जवान जय किसान' देश रक्षा और हरित क्रांति का सूचक है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान डॉ पासवान ने कहा कि गांधी व शास्त्री जी ने जिस सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदार...