जमुई: केमिकल से पका हुआ आम होता है 'मीठा जहर', लिवर और किडनी खराब होने का खतरा
भागलपुर, मई 12 -- झाझा से शंकर सिंह की रिपेार्ट जिल पर पकने वाले आम से पहले ही शहर से लेकर गांव की सड़कों के किनारे आम की बहार दिखने लगी है। इस आम की मिठास के पीछे सेहत बिगड़ने वाला धीमा जहर छिपा है। बाजार में कैल्शियम कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित रसायनों से आम पका कर बेचा जा रहा है। इस आम के सेवन से लिवर और किडनी के खराब होने का खतरा है। शहर की फल मंडी से लेकर फलों की दुकान और ठेलों पर आम की बिक्री होने लगी है। हालांकि, अभी आम चुनिंदा घरों तक ही पहुंच पा रहा है। क्योंकि, इनकी चार-पांच किस्में ही बाजार में उपलब्ध हैं, वह भी काफी महंगी है। यह भी पढ़ें- सस्ते दाम पर बिक रहा दूषित आम, लोग पड़ रहे बीमार अभी फल मंडियों में ज्यादातर आम बंगाल से मंगाये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.