भागलपुर, मार्च 19 -- जमुई: कलश स्थापन के साथ शुरू हुई मां बासंती एवं वैष्णवी की नवरात्र पूजा झाझा, निज संवाददाता। या देवी सर्वभूतेषु,शक्तिरूपेण....आकाश भेदी पवित्र मंत्रोच्चारों के बीच गुरूवार को झाझा के मां बासंती एवं वैष्णवी दुर्गा मंदिरों में शुभ मुहूर्त्त में और पूरे विधि विधान पूर्वक कलश स्थापन के साथ ही चैती नवरात्र के महोत्सव का श्रीगणेश हो गया। मां की भक्ति व साधना के तहत कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी कलश स्थापन किया। कलश स्थापन के अनुष्ठान के साथ ही मां दुर्गा के पवित्र-पावन चैत्र नवरात्र का उत्सव भी शुरू हो गया। गुरूवार का दिन एक ऐसा पावन व मंगलमय दिवस था जिस दिन एक ओर मां बासंती के नवरात्र,तो दूसरी ओर विक्रम संवत 2083 का नव संवत्सर का भी शुभारंभ हो गया। चैती दुर्गा के मुख्य मंदिर में कलश स्थापन व पूजन संबंधी अनुष्ठान मंदिर...