भागलपुर, मार्च 19 -- खैरा, निज संवाददाता। प्रखंड के कागेश्वर पंचायत में गुरुवार को चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बरनार नदी से कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने 1001 कलश उठाकर भव्य कलश यात्रा निकाली, जो कोड़वारी गांव स्थित पाण्डेश्वर धाम पहुंची। वहां माँ भगवती के प्रांगण में विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दुर्गा पाठ एवं यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के मुख्य आचार्य कर्जानंद जी महाराज हैं, जबकि यजमान के रूप में रणजीत पांडेय एवं उनकी पत्नी आशा देवी, साथ ही विंदेश्वरी यादव एवं उनकी पत्नी कांति देवी शामिल हैं।आयोजकों ने बताया कि बनारस से आए विद्वान आचार्यों द्वारा गंगा आरती और रामलीला का विशेष आयोजन किया जाएगा। वहीं वृंदावन से धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.