भागलपुर, मार्च 6 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि। विश्व कर्मचारी प्रशंसा दिवस के अवसर पर देश की उन्नति में कर्मचारियों का योगदान विषय पर नगर परिषद स्थित आनंद विहार कॉलोनी, सिरचंद नवादा में एक लघु परिचर्चा की गई जिसकी अध्यक्षता स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर पासवान ने की। अपने अध्यक्षीय प्रबोधन में प्रो. गौरी शंकर पासवान ने कहा कि सामान्य कर्मचारी ही हर देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. कर्मचारी विकास की धुरी हैं। कर्मचारी केवल कार्य करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि संस्थान की आत्मा, संगठन का हृदय और सफलता की रीढ होते हैं। इसीलिए हर वर्ष मार्च के प्रथम शुक्रवार को कर्मचारी प्रशंसा दिवस मनाया जाता है। कर्मचारी प्रशंसा दिवस की शुरुआत सन 1995 में अमेरिका के मानव संसाधन विशेषज्ञ बोन नेल्सन द्वारा की गई थी। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.