भागलपुर, जनवरी 22 -- झाझा, निज संवाददाता। झाझा पुलिस ने एक उल्लेखनीय कामयाबी हासिल करते हुए विभिन्न थानों के मामलों में वांछित एक 50 हजार के इनामी को धर दबोचा है। पुलिस ने उसे कर्नाटक के बंगलुरू से दबोचा है। झाझा थाना के तेलियाडीह गांव का रहने वाले बिपीन कु. रविदास की पुलिस को झाझा थाना में दर्ज फिरौती के लिए अपहरण (कांड सं.416/25) के क्रम में बीते करीब पांच माह से तलाश थी। उक्त मामला तेलियाडीह के ही एक दवा व्यवसायी देवाशीष गांगुली उर्फ बब्लू के अपहरण का है। मामले को ले पीड़ित के भाई रामाशीष गांगुली उर्फ संतोष द्वारा पुलिस को दिए गए फर्द बयान के अनुसार बीते साल की 25 अगस्त को पीड़ित जब गांव में ही एक खटाल से दूध लेकर लौट रहा था उसी दौरान एक कार एवं टोटो से आए पांच बदमाश उसे अगवा कर टोटो से अपने साथ ले गए थे। आवेदक के अनुसार उस दौरान आरोपी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.