भागलपुर, मार्च 31 -- जमुई। टाउन थाना के लखन धनामा के रहने वाले ऑटो चालक अशोक यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 40 वर्षीय अशोक यादव ऑटो चलाकर परिवार का जीवन बसर करते थे। मंगलवार को वे सवारी लेकर लखन धनामा के रंगपुर मुसहरी गए थे। वापस लौट के दौरान लखन धनामा डोमनपुरा नहर के जखराज स्थान के समीप अपराधियों ने उन्हें सर में कई गोलियां मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस पहुंची और अपने कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नहीं लाया गया है। घटना के कारणों का पुलिस पता लग रही है बताया जाता ग्रामीणों के अनुसार मृतक अशोक यादव बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था। किसी की दुश्मनी नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...