भागलपुर, अप्रैल 15 -- झाझा से अरूण बोहरा की रिपोर्ट झाझा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय प्लस टू विद्यालय में भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के प्राचार्य व शिक्षकों से ले छात्र-छात्राओं सभी ने बाबासाहेब के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन व स्मरण किया। कार्यक्त्रम की बड़ी बात यह रही कि उक्त महापुरुष की जयंती के पावन मौके पर बीते मैट्रिक एवं इंटर इम्तिहानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उक्त विद्यालय के बिपिन कुमार समेत अन्य होनहारों को सम्मानित भी किया गया। जमुई के जिला कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार ने स्कूल के प्रतिभाशालियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा और ऊंचा मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। यह भी प...