भागलपुर, अप्रैल 26 -- झाझा से संजय बरनवाल की रिपोर्ट झाझा, नगर संवाददाताउच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11-12 के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण आज से प्रारंभ होगा।दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तकइन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, जमुई के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इस आशय को लेकर जारी कार्यालय आदेश ज्ञापांक 649/ दिनांक 24/4/2026 के तहत उक्त जानकारी दी है। डीपीओ ने अपने पत्र में लिखा है किराज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना द्वारा ई-शिक्षाकोष पर जारी की गई अधिसूचना के आलोक में उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11-12 के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक डायट पूरब सराय मुंगेर में निर्धारित है। प्रशिक्षण में जिले से कुल 2...