भागलपुर, जुलाई 16 -- जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट लक्ष्मीपुर। स्नातक सीबीसीएस के अंतर्गत चार वर्षीय पाठ्यक्रम सत्र (2026-30) सेमेस्टर प्रथम में नामांकन का अंतिम तिथि सोलह जुलाई था। जिसे विस्तारित कर बीस जुलाई कर दिया गया। अथार्त अब छात्र-छात्राएं 20 जुलाई तक अपना नामांकन करा सकते हैं। साथ ही मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से यह निर्देश दिया गया है कि वैसे छात्र-छात्राएं जो पूर्व में आवेदन प्रपत्र भरा, लेकिन आवेदन शुल्क भुगतान नहीं किया। वैसे छात्र-छात्राएं शुल्क का भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं। नामांकन के विस्तारित समय के अंदर नए आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं। वैसे छात्र-छात्राएं जिनका प्रथम, द्वितीय और तृतीय मेघा सूची में चयन हुआ था। परंतु किसी कारण वश नामांकन नहीं करा सका। वैसे छात्र-छात्राएं आगे की प्रक्रिया पूरी कर आवेदन कर सकता है। अगर कोई छात...