भागलपुर, मार्च 11 -- झाझा, नगर संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की कड़ी में नगर परिषद झाझा में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी, झाझा के पत्रांक-274 दिनांक-09.03.2026 के आलोक में लगे स्वास्थ्य शिविर में परिषद परिसर में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग झाझा की ओर से इस विशेष शिविर में सीएचओ अशोक घायल, सीएचओ मनोज वर्मा, सीएचओ निधि कुमारी, सीएचओ मधु मोनिका सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। जांच शिविर में महिलाओं की बीपी, शुगर सहित महिलाओं से जुड़ी अन्य बीमारियों की जांच की गई और उन्हें दवा के साथ साथ आवश्यक परामर्श देते हुए पौष्टिक आहार के सेवन करने के लिए कहा गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नबाब ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी के आदेशानुसार बुधवार को महिलाओं के बीच विशेष जांच शिवि...