गिरडीह, मार्च 7 -- जमुआ। गिरिडीह जिले के जमुआ से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों और प्रवासी मजदूरों के लिए राहतभरी खबर है। गुरुवार 6 मार्च 2026 से 'अतिथि' बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इस नई बस सेवा से अब यात्रियों को सीधे हैदराबाद तक सफर करने की सुविधा मिलेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा पहले से अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगी। बस सेवा का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव और भाजपा नेता प्रमेश्वर यादव ने फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया। यह बस जमुआ से खुलकर खोरीमहुआ, राजधनवार, बगोदर, हजारीबाग, रांची, सिमडेगा, सबलपुर, भवानीपटना, वारंगल, मेडचल और मियापुर होते हुए हैदराबाद पहुंचेगी। इससे झारखंड के कई इलाकों के यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा मिलेगी।बस संचालक जीत यादव ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.