गिरडीह, सितम्बर 11 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। रोजगार की तलाश में गुजरात गए गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत चिलगा पंचायत (गम्हरिया निवासी) के 39 वर्षीय प्रवासी मजदूर अनुज प्रसाद सिंह का सूरत में अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर के पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय मुखिया सीमा कुमारी ने भी शोक व्यक्त करते हुए झारखंड सरकार से प्रवासी मजदूरों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अनुज प्रसाद सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों और सहयोगियों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी क्लीनिक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली。 यह भी पढ़ें- गुजरात में प्रवासी मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातमसामाजिक संस्था ने बढ़ाया मदद का...