जमुआ से अमरनाथ के लिए रवाना हुआ 10 श्रद्धालुओं का जत्था
गिरडीह, जुलाई 13 -- जमुआ। पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह है। इसी क्रम में रविवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत मिर्जागंज के 10 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जमुआ रेलवे स्टेशन से जैसे ही यात्रियों ने यात्रा शुरू की पूरा स्टेशन परिसर हर-हर महादेव, बाबा बर्फानी की जय और जय अमरनाथ बाबा के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यात्रा पर रवाना होने से पहले परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं के चेहरे पर बाबा बर्फानी के दर्शन की खुशी और आस्था साफ झलक रही थी। यात्रियों ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा लगभग 10 दिनों की होगी। इस दौरान वे पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.