गिरडीह, अप्रैल 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गर्मी के आगमन से पहले ही जमुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। क्षेत्र के कई तालाब और कुएं सूखने के कगार पर हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए अभी से ही रोजाना जूझना पड़ रहा है। हालात यह है कि लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। इस गंभीर स्थिति को लेकर झारखंड एकता प्रवासी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष जीत यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की बहुप्रचारित नल-जल योजना जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रही है। यादव ने आरोप लगाया कि कई गांवों में योजना के तहत सोलर प्लेट तो लगाए गए हैं, लेकिन आज तक घर-घर पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। वहीं कई जगहों पर पानी टंकी बनकर तैयार है, लेकिन उससे ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.