अररिया, अप्रैल 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं रहने से नौनिहालों को स्कूल पूर्व शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। इससे वार्ड वासियों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय विपीन झा, केशव नाथ झा, रास मोहन चौधरी, दिलीप मंडल, नारायण मंडल, बुद्धन मंडल आदि ने बताया कि वार्ड संख्या 3 में आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं रहने के कारण बच्चे दूसरे वार्ड स्थित आंगनबाड़ी जाना पड़ता है। आंनबाड़ी दूर रहने के कारण छोटे छोटे बच्चे दूसरे वार्ड में जाना पड़ता है। इससे बच्चों की स्कूल पूर्व शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.